गोमती मित्रों ने वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक को नमन कर किया श्रमदान का कार्य

0
1

 

 

कादीपुर/सुल्तानपुर

गोमती नदी के किनारे आज दिन रविवार को गोमती मित्रों ने श्रमदान कर विशेष स्वच्छता का अभियान किया। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर, सीताकुंड धाम परिसर में फैले कीचड़ व गंदगी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोमती मित्र मंडलों द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से शुरू हुआ और श्रमदान साढ़े नौ बजे तक चला। नदी के पानी का सीता उपवन में प्रवेश करने की संभावनाओं को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने गोमती मित्रों से अपील की कि जलस्तर बढ़ा रहने तक यथासंभव एक-दो सदस्य धाम पर मौजूद रहें और श्रद्धालुओं को संभावित खतरे के प्रति जागरूक करते रहें। श्रमदान के उपरांत गोमती मित्र मंडल परिवार के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले नगर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. सतीश पांडेय एवं वरिष्ठ चिकित्सक स्व. डॉ. के.सी. त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा गया। प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे दोनों ही माँ गोमती स्वच्छता मिशन की सफलता को लेकर सदैव आश्वस्त और उत्साहित रहते थे। श्रमदान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,संत कुमार प्रधान,राकेश सिंह दद्दू, मुन्ना सोनी,राजेश पाठक,अजय प्रताप सिंह,रामू सोनी,डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,आलोक कुमार तिवारी,अभय, आभास,अरुण अग्रहरि सहित अन्य गोमती मित्र मौजूद रहे।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें