हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

0
0

 

(आजमगढ़) अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर में जुलाई 2025 में सगे भाई का गला काटकर हत्या करने के प्रयास के आरोपित युवक को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित युवक अंजनी कुमार आंबेडकर नगर जिले के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के निकस पुर गांव का रहने वाला है।उसका सगा भाई अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में रहता है।14 जुलाई 2025 को अंजनी ने आपसी झगड़े में अपने सगे भाई अमित के गले को धारदार हथियार से काट कर हत्या करने की कोशिश के बाद फरार हो गया था।जरिए मुखबिर सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल कांस्टेबल अरमान व हेड कांस्टेबल इंद्रमणि पटेल सिपाही वरुण नीशाद वह अन्य पुलिस बल के साथ आरोपित युवक अंजनी को उसके घर से गिरफ्तार कर के विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया।

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें