माहुल(आजमगढ़) अहरौला थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत माहुल के वार्ड न तीन गांधीनगर में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई।सोमवार को मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका प्रियंका प्रजापति की शादी 2015 में नगर पंचायत माहुल के वार्ड न तीन गांधीनगर निवासी रोहित प्रजापति के साथ हुई थी।उसका मायका जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया बाजार में है।रोहित के पिता सुबास प्रजापति माहुल बाजार के पवई मोड तिराहे पर मिठाई की दुकान है।रात में दुकान से लौट कर रोहित घर आया और पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया।रात में प्रियंका की तबीयत अचानक खराब हुई तो स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जैसे ही प्रियंका के मृत होने की सूचना मायके वालो को मिली तो वहां से 50 की संख्या में महिला और पुलिस वहां पहुंच गए और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाने लगे।विवाद बढ़ता देख चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए उसके बाद प्रियंका के पिता भगवती प्रजापति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम हेतु मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ भेज दिया।मृतका के दो पुत्र है जिनकी उम्र क्रमशः10 और चार वर्ष है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह का कहना है महिला के मृत होने की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। *अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट*


















