नई आशा संस्था वाराणसी के द्वारा किया गया मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण

0
1

 

 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को जलालपुर अंबेडकर नगर एन डी आई सी कॉलेज के सामने नई आशा संस्था मनोचिकित्सा एवं परामर्श केंद्र पर मनोवैज्ञानिक अखिलेश कुमार के द्वारा 30 लोगों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नई आशा संस्था द्वारा गरीब दिव्यांग व्यक्तियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुझाव एक्यूप्रेशर द्वारा इलाज किया जाता है। डॉक्टर अखिलेश एक मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्य कर्ता हैं ।डॉक्टर अखिलेश के द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण, तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली,मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण ,कंबल वितरण आदि सामाजिक कार्य कैंप लगाकर निशुल्क किए जाते हैं। नई आशा संस्था द्वारा जो की वाराणसी से संचालित होती है ,अंबेडकर नगर में सुरहुर पुर रोड पर एन डी आई सी कॉलेज के सामने प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार तथा अखंड नगर में रिलायंस टावर के बगल प्रत्येक रविवार को मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण , माइग्रेन,कमर व घुटने तथा गर्दन का दर्द, समस्त मानसिक रोगों आदि का इलाज होता है। असहाय एवं दिव्यांगों के लिए संस्था निशुल्क सेवा देती है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें