नवरात्रि, दुर्गा पूजा को लेकर दोस्तपुर पुलिस अलर्ट, बाजार में किया रूट मार्च

0
5

दोस्तपुर

नवरात्र, दुर्गा पूजा, भरतमिलाप और रामलीला को लेकर दोस्तपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शनिवार शाम सीओ विनय गौतम और थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य बाजार समेत भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। रूट मार्च में दरोगा अनूप सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे/

 

अर्पित मिश्रा संवाददाता दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें