संवाददाता,माहुल(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र की माहुल बाजार में अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड फिर से धड़ल्ले से चलना शुरू हो गया है। आए दिन रिक्शा चालक एक दूसरे से मारपीट और सवारियों से उलझते रहते है।पर प्रशासन इन पर कार्यवाही करने से कतरा रहा माहुल बाजार की पुलिस चौकी के आसपास का क्षेत्र हो,अहरौला रोड हो,या फिर फूलपुर अंबारी रोड हो।ये ऑटो स्टैंड हर तिराहे और चौराहे पर चल रहे और बाकायदा रोड पर खड़ा कर इनके चालकों द्वारा सवारी बैठाया जा रहा।इनके रोड पर खड़ा होने के कारण आए दिन बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही।मंगलवार को माहुल के फुलपुर रोड स्थित मुख्य चौक पर उमेश कुमार नाम का ऑटो चालक अपना वाहन लेकर पहुंचा तो वहां उसके रिक्शा को रोककर उसमें बैठी सवारियों को जबरदस्ती उतार कर दूसरी आटो में बैठा दिया गया और उसे मारपीट कर भगा दिया गया।इस संबंध में उसने माहुल पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र दिया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल का कहना है सभी वाहन चालकों को पहले से ही सड़क या भीड़ भाड़ के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने के लिए के लिए पुलिस द्वारा मना किया गया है।फिर भी अगर ऐसा हो रहा तो कार्यवाही होगी।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट















