बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े हुई छिनैती, जांच में जुटी पुलिस

0
2

ब्रेकिंग न्यूज़

अखण्डनगर/सुल्तानपुर

स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम लगभग 4:15 बजे एक बुजुर्ग महिला छिनैती का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार सहत पुर निवासी कलावती पत्नी मिठाई लाल ,बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बनगवांडीह से दस हजार रुपये निकालकर पैदल इंडियन गैस एजेंसी पर गैस बुक कराने जा रही थीं। इसी दौरान बेहराभारी गांव के पास बाइक सवार युवक उनका झोला छीनकर नहर की ओर फरार हो गया। घटना के बाद घबराई महिला एजेंसी पहुंची और लोगों को बताया कि उससे 10900 रूपए छीन लिया गया है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा व उपनिरीक्षक हैदर अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाश की तलाश शुरू कर दी। ख़बर लिखे जाने तक स्नैचरों का पता नहीं चल पाया था।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें