अवैध नर्सिंग होम सील, संचालक ताला लगाकर फरार

0
12

पवई। प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित नर्सिंग होम को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को डिप्टी सीएमओ आलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम पहुंचकर विधिवत जांच-पड़ताल किया।
मंगलवार को इस नर्सिंग होम में क्षेत्र के सुम्हाडीह निवासिनी एक महिला के प्रसव के डी दौरान नवजात की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डॉ आलेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया।जॉच में नर्सिंग होम में तमाम तरह की खामियां पाई गई और वह बिना पंजीकरण के चलता हुआ पाया गया। स्वास्थ विभाग की टीम को आता देख नर्सिंग होम का संचालक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया ।जबकि मकान मालिक मौके पर मौजूद मिला।
नर्सिंग होम की विधिवत् जांच के बाद डिप्टी सीएमओ आलेन्द्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में अवैध रूप से बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध अस्पताल और आए दिन हो रहे जन सामान्य के स्वास्थ से खिलवाड़ की घटनाएं बढ़ रही।प्रसव में लापरवाही के बाद हुई नवजात की मृत्यु की घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगो का कहना है कि यदि बिना मानक और पंजीकरण के चल रहे झोलाछाप अस्पतालों पर अंकुश लगता तो ऐसी घटनाएं नहीं होती।जब की स्वास्थ्य विभाग ने बिना मानक संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होमों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कह रहा।

स्ट्रिंगर रिपोर्ट  मुकेश कुमार आजमगढ़

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें