संवाददाता,माहुल(आजमगढ़) अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल अंबारी मार्ग पर छः मई को महिला के कान की झुमकी छीनने में वांछित दूसरे आरोपित को मंगलवार देर रात पुलिस ने क्षेत्र के बरामदपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान युवक के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि महिला के कान की झुमकी छीन कर फरार दूसरा आरोपित सेराज अहमद क्षेत्र के बरामदपुर पुल के समीप खड़ा है और कही जाने के लिए वह वाहन का इंतजार कर रहा।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।इससे एक दिन पहले सोमवार को पुलिस ने आंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर भटौली निवासी बिजेंद्र विश्वकर्मा को पुलिस ने झुमकी के साथ पकड़ा था।पकड़ा गया सेराज अहमद पवई थाना क्षेत्र के पवई रकबा गांव का निवासी है।पूछताछ के बाद पुलिस ने सेराज का चालान जनपद न्यायालय आजमगढ़ कर दिया।पूछताछ में उसने बताया कि महिला के साथ हुई वारदात को हम दोनों ने अंजाम दिया था उस समय मै बाइक चला रहा था।
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू















