मुडिला / सुलतानपुर जिले के थाना अखण्ड नगर क्षेत्र पुलिस चौकी राहुल नगर के हरथुआ वभनपुर मोड़ पर राइस मील के वगल महिला बस से सवार होकर आ रही थी जैसे ही वस से निकली चंद कदम दूरी पर घात लगाए बैठे चार लोगों ने असलहा दिखाकर एक महिला के साथ लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये की छिनैती किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना जौनरा गांव से जुड़ी हुई है। बदमाशों ने महिला को रोककर असलहा दिखाया महिला डर से भाग रही थी बदमाशों ने महिला को पकड़ कर जबरदस्ती नाक कान और गले का आभूषण छीन लिया महिला की नाक कान भी कट गए बदमाशो ने नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला
In



















