आजमगढ़ जिले के माहुल नगर पंचायत के E O अवधेश कुमार मिश्रा की बड़ी लापरवाही जनता का आरोप

0
1

आजमगढ़ जिले के माहुल नगर पंचायत के E O अवधेश कुमार मिश्रा की बड़ी लापरवाही जनता का आरोप

जनता की शिकायत पर हरकत में आया प्रशासन, माहुल डाकघर के बाहर एक महीने से खराब सरकारी नल जल्द होगा ठीक

मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल ‘आशु’ ने ईओ से की शिकायत, अधिशासी अधिकारी ने शीघ्र मरम्मत का दिया आश्वासन

माहुल (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर-3 गांधीनगर स्थित अहिरौला रोड पर डाकघर के बाहर लगा सरकारी हैंडपंप/नल पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। गुरुवार को शासन द्वारा मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल ‘आशु’ किसी कार्य से डाकघर पहुंचे, जहां डाकघर के कर्मचारियों ने उन्हें खराब पड़े सरकारी नल की समस्या से अवगत कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सभासद सुजीत जायसवाल ने तत्काल नगर पंचायत माहुल के अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने जल्द से जल्द नल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान शिव प्रसाद यादव (पोस्टमैन), ओमप्रकाश जायसवाल, सोमनाथ यादव (पोस्टमैन), हरिचंद यादव, विनोद यादव, भागीरथी, मुकेश शर्मा, अमित यादव, जगदंबा यादव सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर पेयजल व्यवस्था बहाल करेगा, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें