जलालपुर /अंबेडकर नगर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की स्नेहिल भेंट वाली तस्वीर
जलालपुर नगर के पदाधिकारियों ने सौंपते हुए संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
जलालपुर नगर के वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्त, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष गिरीश जायसवाल और मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव कोउनके निवास स्थित कार्यालय पर तस्वीर भेंट की और उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। संगठन को सशक्त बनाने, आगामी योजनाओं को अंतिम रूप देने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने विचार व्यक्त किया कि शीर्ष नेतृत्व के साथ यह स्नेहिल जुड़ाव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और आने वाले समय में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।






















