मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ केआज प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की

0
2

 

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित दौरे से पहले जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।सुबह से ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के आवासों पर पुलिस तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया।वहीं,सपा के चार नेताओं को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली ले जाया गया।हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवम पांडे,सपा नेता राजू चौधरी,कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा,समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद ‘सैफी’,सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद,अमरीश कांत गौतम,नौशाद कुरैशी और सुलतान खान शामिल हैं।बाद में नगर कोतवाली पुलिस ने शहजाद अहमद,अमरीश कांत गौतम, नौशाद कुरैशी और सुलतान खान को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी संभावित विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए हैं। हालांकि,विपक्ष ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

 

नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें