मुडिला पुलिस चौकी के ठीक सामने एक बछड़े का हुआ एक्सीडेंट

0
65

 

मुडिला/कादीपुर

कादीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की मुड़िला डीह पुलिस चौकी के सामने सड़क किनारे दिनांक 20 जून 2026 दिन सोमवार को एक मृत बछड़ा मिलने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यह स्थान एक मुख्य मार्ग पर स्थित है जहां से रोजाना बड़ी संख्या में दुपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे मृत पशु पड़े होने से राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इतने व्यस्त स्थान पर मृत पशु का लंबे समय तक पड़ा रहना स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पुलिस चौकी के ठीक सामने और सड़क किनारे पड़े मृत बछड़े के ऊपर से कोई भी भारी वाहन गुजर सकता है। इससे सड़क पर गंदगी फैलने के साथ-साथ दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ सकती है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मृत पशु को सड़क से हटाया नहीं गया तो संक्रमण फैलने और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।

राहगीरों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग तथा स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मृत बछड़े को तत्काल हटाकर उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

 

के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें