लेखपाल की मनमानी,गरीब की जमीन को विपक्षी द्वारा हड़पने की साज़िश

0
1

लेखपाल की मनमानी,गरीब की जमीन को विपक्षी द्वारा हड़पने की साज़िश

सुल्तानपुर/ कादीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बनकेगांव निवासी रामप्यारे पुत्र ललई और रामचंदर पुत्र ललई की जमीन गाटा संख्या 690 में खतौनी है। उसी के बगल गाटा संख्या 689 में कच्ची सड़क के रूप में अंकित है। पीड़ित ने खतौनी की जमीन गाटा संख्या 690 को लेखपाल सरिता वर्मा तथा प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रताप सिंह की विपक्षी से मिलकर गरीब की जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। रामचंद्र और रामप्यारे का कहना है कि लेखपाल सरिता वर्मा हमारी जमीन गाटा संख्या 690 जो दो बिस्सा जमीन है उसके बीचों बीच सड़क निकालकर हमारी जमीन के किनारे बसे हमारे प्रति पक्षी को देने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए हमारे जमीन के बीचो बीच में सड़क निकालकर दो भागों में बांट कर दूसरे भाग को मोहनलाल, धर्मराज, श्रीनाथ द्वारा कब्जा कराने के फिराक में हैं।जिससे परेशान होकर रामप्यारे पुत्र ललई ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को 6 बार प्रार्थनापत्र दिया। कई बार बार तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया गया । आईजी आरएस किया लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कारवाही नही हुई। पीड़ित का आरोप है कि जब भी कोई जांच आती है लेखपाल सरिता वर्मा फर्जी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को चुप कर देती हैं। जिससे अधिकारी उस पर ध्यान नहीं देते। जिसके कारण विपक्षी गण मोहनलाल धर्मराज श्रीनाथ एवं उनके परिवार के द्वारा हम लोगों को कई बार मारा पीटा भी गया ।और हमेशा जान से मारने की धमकी देते रहते हैं । इसमें लेखपाल सरिता वर्मा और वीरेंद्र प्रताप सिंह का क्या फायदा है ।गरीब की जमीन को दो भागों में बांटने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। अगर रास्ता निकालना है तो खतौनी के एक किनारे से या आबादी से निकाला जा सकता है।यह जांच का विषय है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें