जलालपुर में ‘संवाद जनकल्याण शिविर’ का भव्य आयोजन:  पीएम मोदी के 12 साल के विकास कार्यों को सराहा

0
2

 

जलालपुर /अम्बेडकर नगर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड जलालपुर में ‘संवाद जनकल्याण शिविर’ का आयोजन किया गया। यह शिविर 14 से 16 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीब से लेकर हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पिछले 12 वर्षों में सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के संयोजक जिलामंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि यह शिविर “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के – डबल इंजन सरकार, विकास की गति” का संदेश लेकर आया है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, संजय सिंह, डॉ. शिवपुजन वर्मा, वीडीओ दिनेश राम, एडीओ बृजेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे, रुद्र, कृष्णा अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, देवेश मिश्र, रविन्द्र भारती, सुरेश गुप्त, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी, अरुण मिश्र, अशोक सिंह,विकाश निषाद, सोनू गौड, गजेंद्र चौहान, दीपक अग्रहरि, लालचंद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों के लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया और योजनाओं की जानकारी ली।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें