दोस्तपुर/सुल्तानपुर
थाना दोस्तपुर के अंतर्गत ग्राम सभा पहाड़पुर समस्तीपुर(कामतागंज)में विधान मण्डल क्षेत्र विकास विधी योजना के तहत लगा 12.5 मीटर सेमी हाई मास्क लाईट लगभग एक साल के ऊपर से बंद पड़ा हुआ है। जिससे शाम को ग्राम वासियों व दुकानदारों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि हाई मास्ट लाईट बंद होने के विषय में लोगों ने कई बार माननीय विधायक श्री राजेश गौतम जी से बातें की गई लेकिन इस विषय पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
के मास न्यूज़ ब्रम्हादीन पत्रकार दोस्तपुर
In






















