सपा के बैनर तले कोइरीपुर में पीडीए जागरूकता सम्मेलन का हुआ आयोजन

0
3

सपा के बैनर तले कोइरीपुर में पीडीए जागरूकता सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

कादीपुर/सुलतानपुर जिले के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोइरीपुर में आज दिनांक 04/09/2026 को सूर्य नारायण बाल विद्या मंदिर, कोइरीपुर में अनुराग शर्मा के नेतृत्व में पीडीए जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पीडीए समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की सह आयोजक शमा प्रवीन रहीं। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी से लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद थे। उन्होंने ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के लिए ही नहीं बल्कि सनातन और देश की एकता-अखंडता के लिए भी बीजेपी खतरा बन चुकी है इसे सत्ता से हटाने के लिए सभी को संघर्ष करने की जरुरत है। इस सम्मेलन में संयोजक पंकज प्रजापति भी उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम को बृजेश चौरसिया की अध्यक्षता एवं बृजलाल यादव के संरक्षण में सम्पन्न किया गया।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें