दबंगों ने बिना पैमाइश के ढहाई दीवार, प्रशासन की चुप्पी से पीड़ित परेशान

0
10

दबंगों ने बिना पैमाइश के ढहाई दीवार, प्रशासन की चुप्पी से पीड़ित परेशान

 

सुल्तानपुर

 

अंबेडकर नगरकोतवाली टांडा के ग्राम पिपरी मोहम्मदी में कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर एक परिवार की दीवार जबरन जमींदोज कर दिया। आरोप है कि बिना किसी प्रशासनिक पैमाइश के इस वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन इस गंभीर मामले पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।

 

रात में ढकेली दीवार, दिन में ईंटें बहा रहे दबंग

 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सिविल न्यायालय में मुकदमा (संख्या 703/87) और जिला जज न्यायालय में अपील लंबित होने के बावजूद, 22 सितंबर 2026 की रात को विपक्षियों ने पक्की दीवार को जबरन ढकेल कर गिरा दिया। दबंग अब दिन के उजाले में बेखौफ होकर मौके से ईंटें उठाकर बहा रहे हैं। इसका आरोप गांव के ही विवेक विश्वकर्मा, मंजीत, मोहन, रोहित, आदित्य, समरजीत, श्यामू, बाबूलाल विश्वकर्मा और गीता देवी, निर्मला, कुमकुम, अर्चना, मालती व शशिकला पर लगा है। आरोप है कि *विपक्षियों का एक रिश्तेदार मऊ में दरोगा है, जिसने पहले ही गांव आकर हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी दी थी।

 

एसपी को दरख्वास्त और लेखपाल के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई शून्य

 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने माना था कि बिना पैमाइश के दीवार गिराना गलत है। थाने से मदद न मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक (SP) को भी लिखित दरख्वास्त दी और मुख्यमंत्री पोर्टल (PMOPG/E/2026/0189799) पर शिकायत की। इसके बावजूद, प्रशासन और पुलिस विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। विभाग की इस चुप्पी के कारण पीड़ित परिवार खौफ में जीने को मजबूर है और दबंगों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ितों ने शासन से गुहार लगाई है कि विभाग अपनी चुप्पी तोड़े और दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें