समाजिक संगठन पूजा वर वधू सेवा संस्थान के द्वारा पतंग वितरण का कार्यक्रम किया गया

0
93

अम्बारी /आजमगढ़ : फूलपुर पवई थाना क्षेत्र के आँधीपुर ग्राम सभा मे समाजिक संगठन पूजा वर वधू सेवा संस्थान के द्वारा पतंग वितरण का कार्यक्रम किया गया। बतादेंकि,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व पूर्व महा महिम राज्यपाल मध्य प्रदेश सरकार स्व श्री रामनरेश यादव के घर पर मकर संक्रांति पावन पर्व पर मासूम बच्चों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान आँधीपुर व पूर्व मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी रहे बलवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया,कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेश यादव ने किया। मौके पर जयराम यादव जिला उपाध्यक्ष, रामफेर यादव, राम भरत मौर्य,पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी बालकृष्ण यादव,राज कुमार यादव, संस्था के अध्यक्ष कुमारी विपिन प्रजापति, तारा देवी ,श्यामा देवी,उर्मिला देवी, इन्द्रकला देवी,पूजा प्रजापति,अनारा देवी,इंद्रावती देवी, पुष्पा,सरिता आदि लोग भी उपस्थित रहे।

In