सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के विकास खंड अखंडनगर के बरामदपुर ग्राम पंचायत पोस्ट मखदूमपुर बरामदपुर जिला सुल्तानपुर के निवासी दुर्गा प्रसाद यादव की बेटी प्रीति यादव का भारतीय नौसेना में उप लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर फैल गई। लोग फोन के माध्यम से प्रीति यादव को बधाई एवं शुभकामना देने लगे। प्रीति यादव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय से प्राप्त की और बी टेक और एम टेक तक की पढ़ाई NIT हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से पूरी की | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा परंतु वह हार नहीं मानी और अपने धैर्य को बनाए रखा तथा दूसरे प्रयास में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर लिया। प्रीति यादव का इंडियन नेवी मे उप लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होना एक महत्वपूर्ण प्रेरणादाई है। प्रीति यादव बालिकाओं और महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। प्रीति के पिता दुर्गा प्रसाद यादव CISF में उप निरीक्षक के पद पर तैनात है और माता दुर्गावती देवी है उन्हें अपने परिवार के शिक्षित सदस्यों का मार्गदर्शन और समर्थन मिला | परिवार में रामा नंद यादव ( उप निरीक्षक ), ठाकुरदीन यादव ,देवतादीन यादव ( उप निरीक्षक ), रमेश चन्द्र यादव ( फार्मासिस्ट ), सुनीता यादव (सहायक अध्यापक) और अभिषेक यादव ( मर्चेंट नेवी ) शामिल है जिन्होंने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|


















