पुलिस की कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजे गए

0
1

बरौंसा सुल्तानपुर

 

दिनांक 1/7/2026 को जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्र अधिकारी जयसिंहपुर के निर्देश पर गोसाईगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 242/2026धारा 190,191(1)191(2)103(1)352व351(3)वि एन एस में नामजद आरोपियों रूपम पांडे सत्यम् पांडे सूरज पांडे अशोक पांडे तथा अनुराग पांडे उर्फ अन्नूपांडे को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया पुलिस के अनुसार दिनांक 28 जून 2026 को कारी बहार मजरे जासापारा में आजाद वर्मा को गोली मार कर दी गई थी गंभीर रूप से घायल आजाद वर्मा को उपचार के लिए के जी एम यू लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई मृतक के भाई बादल वर्मा की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में छ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है आरोप है की की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने के बाद गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया इसके बाद थाना गोसाईगंज की पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को अशोक पांडे और अनुराग पांडे उर्फ अन्नूपांडे को भी गिरफ्तार कर लिया गया सभी पांच आरोपियों को पुलिस हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है जबकि बाकी मुलजिम की तलाश में पुलिस तेजी से कार्रवाई में लगी हुई मामले की विधिक कार्रवाई जारी है

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें