अल्पसंख्यक आयोग की नवनियुक्त सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नेहा खान का 23 सितंबर को होगा गृह जनपद में भव्य अभिनंदन

0
1

पूर्वांचल-161 से शुरू होगा स्वागत का सिलसिला, शहर से लेकर बसखारी तक जगह-जगह होगा स्वागत

अम्बेडकरनगर

उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक आयोग की नवनियुक्त सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नेहा खान के गृह जनपद अम्बेडकरनगर में प्रथम आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 सितंबर, बुधवार को उनके आगमन पर जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों के साथ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नेहा खान का स्वागत पूर्वांचल-161 से शुरू होगा। इसके बाद स्वागत काफिला शहजादपुर, पुरानी तहसील, पटेलनगर और भाजपा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर आगे बढ़ेगा। इसके बाद कुर्की, बरियावन, मसड़ा और बसखारी मुख्य बाजार में भी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किए जाने की तैयारी है।

*सैयद मखदूम अशरफ सिमनानी की बारगाह में हाजिरी के बाद पहुंचेंगी अपने आवास

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नेहा खान सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की बारगाह में पहुंचकर हाजिरी देंगी। इसके बाद वह अपने निज आवास कुर्की-बुढ़नपुर जाएंगी, जहां परिवारजनों और शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगी।

परिवार से मुलाकात के बाद नेहा खान फैजाबाद रोड, मिझौड़ा और सेमरी होते हुए वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगी।

नेहा खान के गृह जनपद आगमन को लेकर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। विभिन्न स्वागत स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

नेहा खान के गृह जनपद में प्रथम आगमन को लेकर प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम को लेकर जिले में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें