जलालपुर /अम्बेडकर नगर
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरे जलालपुर में देशभक्ति का वातावरण रहा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दयानन्द आर्यकन्या इंटर कॉलेज और डिजिटल लाइब्रेरी में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने ध्वजारोहण किया,वहीं रामलीला मैदान जलालपुर में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह ने ध्वजारोहण किया । सरस्वती शिशु मंदिर में शिवराम मिश्र ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की हर्षोल्लास के साथ खुशियाँ मनाई गईं। वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व व बलिदान की याद दिलाने वाला पर्व है। यह हमें अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है।” वहीं सुरेंद्र सोनी ने कहा, “जलालपुरवासियों ने इस बार अभूतपूर्व उत्साह व एकजुटता दिखाई, जो हमारी राष्ट्रीय अखंडता का जीता-जागता उदाहरण है। विभिन्न कार्यक्रम में
संजय सिंह, केशरी नंदन त्रिपाठी, मानिक चंद सोनी, विकास निषाद, कृष्ण गोपाल कसौधन, सुरेश गुप्त, दीपचंद सोनी, शिवनाथ त्रिपाठी, आशाराम मौर्य, सोनू गुप्ता, आशीष सोनी, दुर्गेश अग्रहरि, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, रामवृक्ष भार्गव सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


















