जलालपुर/अम्बेडकर नगर
शनिवार को एक निजी मैरिज हाल मालीपुर रोड पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा कई जोड़े दाम्पत्य बंधन में बंधे।समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि गरीबों की शादी धूमधाम एवं भव्यता के साथ सुनिश्चित हो, इसीलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की गई है। विडीओ शैलेंद्र प्रकाश ने अध्यक्षता और संचालन एडीओ आईएसबी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने किया।
नव दंपतियों को मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नाथ, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष कृष्णा अग्रहरि, आनंद मिश्र, विकाश निषाद समेत अन्य अतिथियों ने भावभीनी विदाई दी। संदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ गरीबों के कल्याण का कार्य कर रही है। विकास निषाद ने इसे महिला सशक्तिकरण में सहायक बताया।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय तथा बेटी को संरक्षण देने वाली योजना है। उन्होंने नव दंपतियों को विवाह बंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

















