जर्जर मकान में रह रहे तीन परिवारों को एसडीएम ने विद्यालय में कराया शिफ्ट

0
1

 

 

तीन दिन की लगातार बारिश के बीच हादसे की आशंका पर प्रशासन ने उठाया कदम, कोटेदार को राशन देने के निर्देश

 

सुल्तानपुर

 

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच विकास खंड अखंड नगर के ग्राम पंचायत पारा बासूपुर में जर्जर कच्चे मकान में रह रहे तीन परिवारों की सुरक्षा को लेकर शनिवार दोपहर प्रशासन मौके पर पहुंचा। घर गिरने की आशंका की सूचना पर उपजिलाधिकारी कादीपुर विनीत कुमार राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी पुत्र स्व. नन्हू तिवारी ने सुबह ऑनलाइन आपातकालीन सेवा पर सूचना देकर जर्जर मकान की स्थिति से अवगत कराया था। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। वहीं बीडीओ शिवप्रकाश सिंह ने एसडीओ पंचायत राजधर पाण्डेय को भी मौके पर भेजा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सुरक्षा को देखते हुए जर्जर मकान में रह रहे परिवारों को अस्थायी रूप से पारा बासूपुर स्थित बालवाटिका केंद्र के भवन में रहने की व्यवस्था कराई। साथ ही कोटेदार को प्रभावित परिवारों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मनोज तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश में मकान का काफी हिस्सा गिर गया था। लेखपाल सुधीर कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के बाद उनकी पत्नी सरिता तिवारी के खाते में दैवीय आपदा की सहायता राशि मिली थी, लेकिन अब तक आवास की धनराशि नहीं मिल सकी है।

बीडीओ शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की दैवीय आपदा की सूची तहसील से प्राप्त नहीं होने के कारण आवास की धनराशि उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। मकान में मनोज कुमार ,नरेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू पुत्रगण स्व नन्हूप्रसाद एवं शान्तीदेवी विधवा स्वहौसिला प्रसाद तिवारी केपरिवार के,बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत एक दर्जन से अधिक लोग रह रहे थे। एसडीएम ने कहा कि आवास की व्यवस्था होने तक परिवार बालवाटिका केंद्र में रहेंगे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें