अम्बेडकरनगर
लगातार बारिश के कारण प्रभावित फसलों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना अकबरपुर एवं थाना महरुआ क्षेत्र के अंतर्गत बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारी द्वय ने मौके पर पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया और बारिश से हुए नुकसान की स्थिति को देखा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई और किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम-एसपी के खेतों तक पहुंचने से प्रशासनिक अमले में भी सक्रियता बढ़ी। बारिश से प्रभावित किसानों की समस्याओं और फसल नुकसान को लेकर प्रशासन की निगरानी तेज होती दिखाई दे रही है।
In


















