जलालपुर/अंबेडकर नगर
जलालपुर के अकबरपुर रोड के बगल सत्ती पर गायक पंचम परदेशी द्वारा आयोजित माता जागरण में भक्ति गीतों ने समूचे माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था की कमान अध्यक्ष लालमन यादव और गोपाल यादव ,अनुराग गौड ने संभाली।
इसी क्रम में ग्राम सभा नाउनगर डडवा बसखारी अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर हाईवे रोड स्थित दुर्गा माता जी के विशाल मंदिर में पुरानी खंडित प्रतिमा को हटाकर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित संगमरमर की माता दुर्गा देवी की प्रतिमा का अनावरण एवं स्थापना किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देर रात्रि तक हवन यज्ञ चलता रहा।
यह संपूर्ण कार्यक्रम जय मां दुर्गा पूजा समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें प्रमुख आचार्य श्यामजीत महाराज, श्याम महाराज, स्थान कमल पंडित महाराज और रामलाल देवर्षि द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर माता जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना किया गया।
इस अवसर पर मुलायम निषाद, सरवत, शिवा निषाद, अभिषेक कुमार, अंगद कुमार, सचिन कुमार, अमन कुमार, बाबा लाल बिहारी, सनोज कुमार, अजय निषाद, रवि कुमार, वीरेंद्र निषाद, विजय, गणेश, रामनाथ, पारस निषाद, राजमन, राजकुमार, चंद्रभान निषाद, मिठाई लाल, इंद्रेश कुमार, रोहित कुमार, दीपक निषाद और अखिलेश निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भारी संख्या में भक्तजन एवं जनसाधारण उपस्थित रहे। “जय माता दी” के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।






















