जलालपुर/अम्बेडकर नगर
गुरुवार रात्रि को रामलीला मैदान जलालपुर में श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ, राम विवाह का मंचन किया गया। जैसे ही श्रीराम ने शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाई, दर्शकों की भीड़ में हलचल मच गई। धनुष टूटते ही “जय श्रीराम” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
राम का अभिनव श्रीवास्तव,सीता का प्रियंका, लक्ष्मण का धीरेन्द्र शर्मा ने किरदार निभाया.राम विवाह में उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद समेत बाराती के किरदार में शामिल हुए .
विवाह की रस्में, मंत्रोच्चार और कलाकारों की भाव ने दृश्य को दिव्य बना दिया। इससे पहले रावण-बाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ.
समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र, संरक्षक आलोक बाजोरिया, सहेन्द्र वर्मा, विनोद मिश्र, गुड़न मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, आशाराम मौर्य, जनमेजय मिश्र, सुशील अग्रवाल, अरुण मिश्र, दिलीप यादव और बब्लू त्रिपाठी ने राम विवाह होते ही जयकारे लगाए.






















