आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ के गोसाई की बाजार में पुलिस चौकी का उद्घाटन समारोह 10 अक्टूबर 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस चौकी का उद्घाटन आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (आईपीएस) के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ श्री मानुष पारिक (आईपीएस) एवं सदर सर्किल के सहायक पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर लाल गुर्जर (आईपीएस) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौकी के उद्घाटन को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार अश्वनी मित्र, गंभीरपुर से अमित कुमार त्रिपाठी सहित सहयोगकर्ता वीरेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र प्रताप, नवीन मिश्र, पवन कुमार, सुरेश राजभर तथा पुलिस चौकी के आरक्षीगण मौजूद रहे।
पुलिस चौकी के उद्घाटन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर पुलिस की उपलब्धता बढ़ने से लोगों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान में भी सुविधा मिल सकती है।





















