गोमांस बरामदगी से मचा हड़कम घरों पर छापेमारी शुरू

0
2

 

 

तीन प्लास्टिक की बोरियों में करीब एक क्विंटल मांस मिलने का पुलिस का दावा

चापड़, लकड़ी का ठीहा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद; चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : अबुल कैश

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार देर रात गोवंश काटकर मांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, मौके से तीन प्लास्टिक की बोरियों में करीब एक क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। इसके साथ ही चापड़, लकड़ी का ठीहा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, प्लास्टिक की थैलियां और अन्य सामान भी मिला। मामले में चार लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ फरिहा पुलिस बूथ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि फरिहा गांव निवासी जाहिद पुत्र मैनुद्दीन के मकान में गोवंश काटकर मांस बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि मकान के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, जबकि कुछ लोग छत के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मकान के आंगन से तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा मांस बरामद किया। मौके से मांस काटने और तौलने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कथित तौर पर दूध देने वाली गाय को काटकर मांस बेचने की तैयारी की गई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि फरिहा के अलावा चकिया हुसैनाबाद, घूरीपुर और बड़हरिया खुदादादपुर सहित आसपास के कुछ इलाकों में भी इस तरह की घटनाओं की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इन शिकायतों की जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें