पवई। सरकारी चावल की कालाबाजारी की आशंका में रविवार रात ग्रामीणों ने पिकअप वाहन पर लदा करीब 17 कुंतल चावल पकड़ लिया। ग्रामीणों ने रात करीब 10 बजे इसकी सूचना पवई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चावल लदे पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया।
सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक रणधीर कुमार ने चावल की तौल कराई। कुल 26 बोरी, करीब 17 कुंतल चावल पाए जाने पर उसे राजापुर के कोटेदार रामनारायन गुप्ता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में वाहन चालक धीरज यादव ने बताया कि वह अपना पिकअप वाहन किराये पर चलाता है। चावल जनपद अंबेडकर नगर के जलालपुर पहुंचाना था और इसके लिए वाहन का किराया 900 रुपये में तय हुआ था। यह चावल से लदी पिकअप हडिया ग्राम सभा में पकड़ी गई ग्रामीणों की मदद के द्वारा हालांकि, चावल कहां से लाया गया और उसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट दल सिगार संवाददाता पवई


















