आजमगढ़। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का टिकट कन्फर्म होने के बाद इमरान अहमद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दुर्गा पूजा के लिए सजाए गए पंडालों में लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान इमरान अहमद ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके सुख-दुख सुने और क्षेत्र की समस्याओं तथा जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील भी की।
दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करने के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी बातों को सुना। टिकट कन्फर्म होने के बाद उनका यह जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट: आजमगढ़ पवई ब्लॉक संवाददाता डॉक्टर डी ,इसबौद्ध






















