फूलपुर
आजमगढ़ जिले के अहरौला ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा बनहर, मयचक, गजड़ी ग्राम प्रधान की बड़ी लापरवाही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सफाई कर्मी पर लगाए आरोप, ग्रामीणों का कहना है कचरे का साम्राज्य फैला हुआ है जिससे स्थानीय का जीना मुहाल हो गया है सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ अभियान के दावे की जमीनी हकीकत इस गांव में आकर पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आती है गांव के मुख्य सड़कों गलियों और नालियों के पास कचरे के बड़े-बड़े देर लग चुके हैं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ना तो कचरा का डंप करने का कोई सही व्यवस्था है और ना ही नियमित रूप से सफाई कर्मी आते हैं नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे उठने वाले गंदगी बदबू ने लोगों का घरों में बैठना भी दूभर कर दिया है इस गंदगी के कारण गांव में मच्छरों और मक्खियों का आतंक बढ़ गया है जिससे डेंगू मलेरिया और डायरिया जैसी घातक बीमारियां के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है।






















