मझुई नदी पर पुल निर्माण कार्य रुका. जान जोखिम में डालकर किसान और ग्रामीण नदी तैर कर करने जाते है कृषि कार्य शासन प्रशासन है बेखबर

0
7

 

 

दो दिन पूर्व पुल के पास डूबकर हुई ग्रामीण की मौत इसका जिम्मेदार कौन 5 किलो मीटर दूर नदी में तैरता मिला शव

 

दोस्तपुर/ अखण्ड नगर

 

सुल्तानपुर जिले के विकास खण्ड अखण्ड नगर के अंतर्गत फरीदपुर डौडीपुर गांव के किनारे बह रही मझुई नदी पर पुल निर्माण का कार्य मार्च महीने से चल रहा है जो कि अभी कार्य पूरा नहीं हो पाया हैं । पुल निर्माण का कार्य जब से शुरू हुआ था ठेकेदार कहना था कि पुल 3 महीने में कार्य पूरा कर देंगे लेकिन पुल का निमार्ण कार्य पूर्ण न होने के कारण किसान अपनी जान जोखिम में डालकर नदी उस पार जानवर के लिए चारा और खेत का कार्य करते है और दो दिन पूर्व इसी नदी को पार करते हुए एक किसान की नदी मे डूबने से मृत्यु हो गई और मृतक का शव लगभग 5 किलो मीटर दूर नदी में तैरता घवरुआ के पास नदी में मिली मृतक की पहचान कमालू उम्र लगभग 40 वर्ष थी जो कल्याणपुर के निवासी था जो नदी को पार करके अपने धान की फसल को देखने जा रहे थे। पुल निर्माण कार्य ठप होने के कारण किसान अपनी जान की जोखिम में डाल कर नदी पर करते हुए अपने खेतों तक जाना पड़ रहा है।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की जब से निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ था बारिश के के पहले ही पूरा हो जायेगा लेकिन लगभग 7 माह बीत गया अभी तक पूरा नही हुआ। जो हम लोगो को आने जाने का पूल अजीत सिंह राणा ने बनवाया था उस भी तोड़ दिया गया था अगर आज वैकल्पिक पुल बना रहता तो कल्याण पुर निवासी कमालू की डूब कर मौत नही होती आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? शासन, प्रसाशन एवं ठेकेदार चैन की नींद सो रहा है। इस पूल के बन जाने से लोगों को बहुत लाभ होगा। सवाल उठता है की बरसात बीत गया आखिर पूल निर्माण का कार्य कब शुरु होकर पूरा होगा

 

अर्पित मिश्रा संवाददाता दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें