चकिया हुसैनाबाद में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

0
1

 

आजमगढ़। विकासखंड मोहम्मदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया हुसैनाबाद में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं मस्जिद के बगल में भी कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं करता और अक्सर नदारद रहता है। इसके चलते गांव की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। गंदगी के कारण दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

मामले को लेकर ग्राम प्रधान से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर मनोज कुमार से मामले के संबंध में बात की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि अधिकारियों के निर्देश के बाद गांव में सफाई व्यवस्था कब तक दुरुस्त होती है और लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें