आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहाँ चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने रक्तदान कर समाज के सामने मानवता और संवेदनशीलता की महान मिसाल पेश की है। उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर ब्लड डोनेट किया और लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
चित्रांशु मिश्रा ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने कहा कि मैने रक्तदान करके अपने आप में बहुत ही अच्छा और बहुत ही ज्यादा दिली सुकून महसूस किया है।चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। लोगों ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े होना भी इंसानियत का हिस्सा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्रा द्वारा किया गया रक्तदान महादान है और उनका यह एक कदम किसी के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।
सब ब्यूरो चीफ महादेव की रिपोर्ट


















