जनपद आजमगढ़ की तहसील फूलपुर में नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निकेत वर्मा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
एसडीएम निकेत वर्मा ने कहा कि तहसील क्षेत्र में जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने राजस्व मामलों, कानून-व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और तहसील स्तर पर चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी ली। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन देने का प्रयास किया जाएगा।
नए एसडीएम के कार्यभार संभालने के बाद तहसील प्रशासन में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नए एसडीएम का स्वागत किया।
संवाददाता मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट






















