सुल्तानपुर
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत कुमार जायसवाल* द्वारा दिनांक 30.08.2026 को देर रात्रि में मॉडर्न थाना बन्धुआकला का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *थाना परिसर, कार्यालय, मेस, बैरकों एवं हवालात का निरीक्षण* किया गया तथा थाना पर रखे *अपराध रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों/दस्तावेजों* का अवलोकन कर उनके रख-रखाव एवं अद्यावधिक स्थिति की जानकारी ली गई। *हवालात में सुरक्षा एवं साफ-सफाई संबंधी व्यवस्थाओं* का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी संबंधित को निर्देशित किया गया।
के मास न्यूज पत्रकार थाना दोस्तपुर नीरज कुमार

















