युवक द्वारा प्रशिक्षु छात्राओं की वीडियोग्राफी करने को लेकर सी एच सी अखंड नगर मे हुआ हंगामा

0
17

सुल्तानपुर

 

मामला सोमवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर में उस समय हंगामा हो गया, जब प्रशिक्षण के लिए आईं कुछ प्रशिक्षु छात्राओं ने एक युवक पर पिछले दो-तीन दिनों से उनका वीडियो बनाने का आरोप लगाया। छात्राओं के विरोध करने पर युवक ने कथित तौर पर बताया कि उसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भेजा है और बाहरी दवाएं लिखे जाने की वीडियोग्राफी कर उन्हें भेजने को कहा गया है।

घटना से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल बन गया। कर्मचारियों का कहना है कि आए दिन कुछ लोग स्वास्थ्य केंद्र में आकर विवाद और वीडियोग्राफी करते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है।

बताया गया कि युवक ने अपना नाम आकाश पुत्र विनोद कुमार निवासी प्राणनाथपुर बछेड़िया बताया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उसके बड़े भाई के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह के चैंबर में तोड़फोड़, जानलेवा हमला और स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस ने उसे जेल भेजा था। उसकी जमानत अर्जी न्यायालय में विचाराधीन बताई गई है।

सूचना पर अखण्डनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए नियमानुसार उसे उपजिलाधिकारी कादीपुर के समक्ष पेश किया गया है। तहरीर मिलने पर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें