सुल्तानपुर जिले में तहसीलदारों की तैनाती में किया गया इधर उधर, अभिनव सिंह बने तहसीलदार सदर

0
5

सुल्तानपुर जिले में तहसीलदारों की तैनाती में किया गया इधर उधर, अभिनव सिंह बने तहसीलदार सदर

 

कादीपुर/सुल्तानपुर में जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 29 अगस्त 2026 को अनुपालन में जनपद में तहसीलदारों की नवीन तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार चार तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से नए पद/स्थल पर तैनात किया गया है।

सबसे अहम तैनाती में अभिनव सिंह को तहसीलदार सदर बनाया गया है। अब उन्हें तहसीलदार सदर, सुल्तानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सत्याराज को तहसीलदार (न्यायिक) सदर, सगीर अहमद को तहसीलदार (न्यायिक) कादीपुर तथा इन्दुभूषण यादव को उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी के आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें