सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का किया आयोजन

0
1

 

मुडिला/कादीपुर विधानसभा ग्रामसभा अमरेथू डडिया बदली पीजी कॉलेज में दिनांक 31 अगस्त 2026 दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगातार बारिश होने के बावजूद भी समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन पंचायत को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि मिठाई लाल ने कहा कि हमारा संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की मूल भावना और सामाजिक न्याय के मुद्दे को आम जनता तक पहुंचने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक भागेलुराम, राकेश रंजन, रणजीत यादव रंजू, राहुल गौतम, दिलीप गौतम, अंगद चौधरी, समाजवादी युवा सचिन यादव, शैलेश यादव, अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष मुईद खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें