कादीपुर में 40 साल पुराना जमीन विवाद खत्म, SDM की पहल पर हुई सुलह

0
32

 

कादीपुर

मुड़िला/कादीपुर तहसील के नरवारी गांव में 40 साल से चला आ रहा जमीन विवाद आखिरकार खत्म हो गया। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विनीत कुमार की पहल पर यह विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर पट्टाधारक को उसकी जमीन पर कब्जा दिला दिया।

नरवारी गांव की केसा देवी पत्नी जगदीश और प्रदीप पुत्र रामफेर के बीच आवासीय पट्टे की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कई सालों से यह मामला दोनों पक्षों के बीच तनाव की वजह बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एसडीएम विनीत कुमार ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया। उन्होंने दोनों की समस्याएं सुनी और समझाया कि विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय आपसी सहमति से शांतिपूर्ण समाधान करना बेहतर होगा।

 

एसडीएम के समझाने के बाद दोनों पक्ष सुलह के लिए तैयार हो गए। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में पट्टाधारक को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया। 40 साल पुराने इस विवाद के खत्म होने से दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल को सकारात्मक बताया। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने विवादों को बातचीत और समझदारी से खत्म करना क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए एक अहम कदम है। इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि संवेदनशील मामलों में प्रशासनिक स्तर पर बातचीत और निष्पक्ष सुनवाई से समाधान निकाला जा सकता है।

 

के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें