सुल्तानपुर में भारी बारिश का अलर्ट: 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

0
1

सुल्तानपुर में भारी बारिश का अलर्ट: 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

 

*मुडिला/सुल्तानपुर:* जिले में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों — यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड एवं संस्कृत बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में दिनांक *26.09.2026 को अवकाश* घोषित किया जाता है।

आदेश में कहा गया है कि यह फैसला जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में लिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। यदि किसी विद्यालय द्वारा इसकी अवहेलना की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें