खबर का असर: डीएम इंद्रजीत सिंह ने लिया तत्काल संज्ञान, सड़क की मरम्मत शुरू

0
4

खबर का असर: डीएम इंद्रजीत सिंह ने लिया तत्काल संज्ञान, सड़क की मरम्मत शुरू

 

बारिश से सड़क पर बने बड़े गड्ढे की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया

 

एमएलसी प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने डीएम का जताया आभार, कहा—त्वरित कार्रवाई सराहनीय

 

दोस्तपुर /सुलतानपुर

लम्भुआ तहसील क्षेत्र में कोथरा से तातो मुरैनी जाने वाली सड़क पर ग्राम पंचायत गारवपुर से सूर्यभानपट्टी गोदाम की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते बने बड़े गड्ढे की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।

 

सड़क पर गहरा गड्ढा होने के कारण किसानों और ग्रामीणों को सूर्यभानपट्टी स्थित गोदाम तक खाद-बीज लेने पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के पानी से गड्ढे में पानी भर जाने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पा रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को राहत मिली है।

 

एमएलसी प्रतिनिधि ने की डीएम की सराहना

 

मामले की जानकारी देने वाले अजय प्रताप सिंह जो एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय हैं, ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की त्वरित कार्रवाई पर उनका आभार व्यक्त किया।

 

अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क की समस्या की जानकारी सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में भी सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जो प्रशासन की तत्परता और जनसमस्याओं के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

 

उन्होंने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता से जुड़ी समस्या पर इतनी तेजी से कार्रवाई होना सराहनीय है। उनके अनुसार, किसानों और ग्रामीणों के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है और समय रहते इसकी मरम्मत शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

ग्रामीणों ने भी जताया आभार

 

सड़क की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई कराने पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या सामने आते ही जिलाधिकारी ने बिना देरी किए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, जिसके बाद सड़क की मरम्मत शुरू हो गई।

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वह आम जनता, गरीबों, किसानों और वंचित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए तत्काल पहल कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

 

खबर का असर: सड़क पर बने बड़े गड्ढे की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

के मास न्यूज नेटवर्क पत्रकार थाना दोस्तपुर नीरज कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें