मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत मुडिला पुलिस चौकी में फेरबदल हुआ। जिसमे पुराने चौकी प्रभारी शशि प्रकाश वर्मा का स्थानांतरण कर नए चौकी प्रभारी रविकांत गुप्ता को नियुक्त किया गया। रविकांत गुप्ता इससे पूर्व सुल्तानपुर साइबर थाने में कार्यरत थे। मुडिला पुलिस चौकी में कार्यभार संभालने के बाद नए चौकी प्रभारी रविकांत गुप्ता ने कहा की क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा की अराजकता या किसी भी अप्रिय घटना के दोषियों को बक्सा नही जायेगा, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व चौकी प्रभारी शशि प्रकाश वर्मा के सम्मान में रविवार शाम को मुडिला पुलिस चौकी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय लोगो ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया। और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला






















