कादीपुर विधानसभा से सपा टिकट के प्रबल दावेदार रमेश सोनकर ने दी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि

0
0

मुडिला /कादीपुर विधानसभा 191 से समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार एवं दोस्तपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर ने दिवंगत प्रतीक यादव के आवास पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की 

रमेश सोनकर ने कहा कि प्रतीक यादव एक मिलनसार और व्यवहार कुशल युवा थे, जिनके असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंतिम दर्शन के दौरान क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

प्रतीक यादव के निधन की खबर से पूरे प्रदेश व जिले में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें