भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

0
1

 

 

दोस्तपुर/सुलतानपुर

सुल्तानपुर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज-अयोध्या बाईपास पर प्रधान ढाबा के सामने रविवार को दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।

 

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

 

घायल की पहचान कामता गंज बाजार के बगल गुपसांड गांव निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है

 

पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है !!

के मास न्यूज नेटवर्क पत्रकार थाना दोस्तपुर नीरज कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें