अखंड नगर दोस्तपुर रोड पर स्थित निजी मैरिज हाल पर 15 अक्टूबर को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अखण्डनगर /सुल्तानपुर
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।यह श्रद्धांजलि सभा दिनांक 15 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे, मेन रोड अखंड नगर से दोस्तपुर पर 200 मीटर की दूरी पर आयोजित होना सुनिश्चित किऐ गऐ है। आयोजन को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि सभा में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके बताए हुए समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी समाजवादी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर


















