जलालपुर/अम्बेडकर नगर
श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला में गुरुवार रात्रि को धनुष यज्ञ और राम विवाह का भव्य मंचन हुआ। जैसे ही श्रीराम ने शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई, दर्शकों में हलचल मच गई। धनुष टूटते ही पूरा मैदान “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। विवाह की रस्में, मंत्रोच्चार और कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दृश्य को दिव्य बना दिया। इससे पहले रावण-बाणासुर संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ।
रामलीला समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र,संरक्षक आलोक बाजोरिया, सहेन्द्र वर्मा, विनोद मिश्र, गुड़न मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्य, जनमेजय मिश्र, सुशील अग्रवाल, अरुण मिश्र, दिलीप यादव, विकाश निषाद और बब्लू त्रिपाठी ने राम विवाह होते ही जयकारे लगाए।
In






















